Sunday, October 25th, 2026

बिजली बिल शेड्यूल को 45 की जगह 30 दिन करने की प्लानिंग

भोपाल
राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं को अब जिस महीने बिजली बिल मिलेंगे। उसकी ड्यू डेट यानी बिजली बिल जमा करने की अंतिम तारीख भी उसी महीने की ही रहेगी। इसके लिए बिजली कंपनी ने बिलिंग शेड्यूल और सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जा रहा है। बिजली कंपनियों ने यह कवायद ऊर्जा विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभी तक बिलिंग शेड्यूल 45 दिन का था, जिसे अब वास्ताविक खपत के आधार पर 30 दिन ही किया जा रहा है। शहर के करीब 3 लाख उपभोक्ताओं को इस योजना से फायदा होगा।

अब हर महीने फीडरवार होगी रीडिंग और बिलिंग बिजली कंपनी के अनुसार अब तक बिजली बिल लेने की प्रक्रिया में दो महीने यानी अलग-अलग दो माह की काउंटिग की जाती है। इसे बदलने के लिए काम किया जा रहा है। अब बिजली कंपनी जिस महीने का बिल होगा, उसमें ड्यू डेट यानी बिजली बिल जमा करने की तारीख भी उसी महीने की दी जानी तय की गई है। इसके लिए अब हर महीने फीडरवार एक तारीख से 18 तारीख के बीच उपभोक्ताओं के बिजली बिल की रीडिंग और बिलिंग का काम किया जाएगा, ताकि उसी महीने बिल जमा हो सके।

बताया जा रहा है कि अभी शहर में कहीं एडवांस में बिल बांटे जा रहे हैं, तो कहीं देरी से बिल बांटे जाते हैं। इससे बहुत गफलत होती है। इसी तरह, सब्सिडी से जुड़ी शासन की योजनाएं महीनों के नाम से आती थीं, इससे गड़बड़ होती रहती थी। ऐसी कई परेशानियों को दूर करने के लिए कंपनी ने यह प्लानिंग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस योजना पर बहुत तेजी से काम किया जा रहा है।

 

#electricity bill

Source : Agency

पाठको की राय