Saturday, October 24th, 2026

बस्तर संभाग के 23 नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल में जाने की तैयारी में

जगदलपुर
बस्तर संभाग के समस्त नगरीय निकायों के प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के द्वारा अपने संघ में मजबूती लाने के लिए वीर सावरकर कम्युनिटी हॉल जगदलपुर में संभाग स्तरीय बैठक रख कर अपनी मांगों को लेका हड़ताल में जाने की रणनीति पर चर्चा की गई। प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के बस्तर संभाग के अध्यक्ष शारदराम पोया एवं संभाग संरक्षक लोमन सिन्हा ने बताया कि कुछ ही दिनों बाद अपनी मांगो को लेकर बस्तर संभाग के समस्त 23 नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा सम्पूर्ण कार्यों को बंद करते हुए हड़ताल में जाने की रूपरेखा पूरे बस्तर संभाग के लिए तैयार की जाएगी।

उन्होने बताया कि संघ में मजबूती लाने के लिए बैठक में नव पदाधिकारियों का गठन किया गया है, जिसमें संभाग संरक्षक-लोमन सिन्हा, संभाग अध्यक्ष शारदराम पोया, उपाध्यक्ष-भावसिंह, एवं देवेन्द्र ध्रुव, सचिव-हेंकैया मांझी, सह सचिव- बाल कृष्ण पानीग्राही, कोषाध्यक्ष केदार नाथ साहु, संगठन मंत्री विरेन्द्र भारती, अमरजीत पोया, शिवशंकर श्रीवास्तव, रमेश गुमस्वा एवं कौशर अली को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया है, साथ ही महिला सलाहकार एवं प्रचार प्रसार मंत्रियों का दायित्व भी कुछ कर्मचारियों को सौंपा गया है। इस दौरान बस्तर संभाग के सभी 23 निकाय के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

#Placement

Source : Agency

पाठको की राय