Sunday, October 25th, 2026

प्लेसमेंट कैम्प कल

रायपुर
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 16 अगस्त 2021 सोमवार को औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था-सड्डू आईटीआई जिला रायपुर में तकनीकी पदों की पूर्ति के लिए प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक भसीन मोटर्स द्वारा (टाटा मोटर्स द्वारा अधिकृत) टेक्निशियन एल-1 के 50 पदों पर डीजल मैकेनिक ट्रेड में आई.टी.आई. उत्तीर्ण फ्रेशर्स/ अनुभवी आवेदकों की भर्ती न्यूनतम 8 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर वेतनमान दिया जायेगा। इन पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 16 अगस्त 2021 को शैक्षणिक/तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी उपस्थिति दे सकते हैें। आवेदक सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के दौरान उपस्थित आवेदकों को कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

 

#placement camp

Source : Agency

पाठको की राय