Sunday, October 25th, 2026

स्नातक व इंजीनियरर्स के लिए प्लेसमेंट कैम्प आज

रायपुर
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है।

उप संचालक रोजगार एओ लारी ने बताया कि इस प्लेसमेंटकैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक मिस्को इंटरप्राईसेस रायपुर द्वारा फील्ड मार्केटिंग , सेल्स इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रानिक्स में बी.ई. अथवा डिप्लोमा) एवं बिजनेस डेव्हलपमेंट मैनेजर (विज्ञान अथवा कम्प्यूटर साइंस से स्नातक) के 2 पदों पर न्यूनतम 15,000 से 20,000  वेतनमान के चयन किया जाना है।

इसी तरह जिप्पी हायर, रायपुर द्वारा एजेंसी डेव्हलपमेंट मैनेजर के 15 पदों  पर वेतनमान 19,000/- प्रतिमाह की दर पर स्नातक उत्तीर्ण योग्य आवेदकों की भर्ती की जावेगी। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक, तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक अपनी उपस्थिति हो सकते है। साथ ही आवेदक से आग्रह किया गया है कि सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो।

 

#Placement camp

Source : Agency

पाठको की राय