Saturday, October 24th, 2026

22 को 465 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प

कोण्डागांव
कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार 465 पदों पर भर्ती हेतु 22 जून 2022 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्र द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज भवन खूटडोबरा रोड़ डोंगरीपारा कोण्डागांव में किया जायेगा। जिसमें प्रदेश स्तरीय कार्यों हेतु अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में मार्केटिंग के 05 पदों (स्नातक उत्तीर्ण एवं एक वर्ष का अनुभव), सिक्यूरिटी गार्ड के 50 पदों (8वीं उत्तीर्ण), एजेंट के 10 पदों (8वीं उत्तीर्ण) एवं रायपुर कार्यक्षेत्र हेतु हेड वुड्स सिक्यूरिटी सर्विसेस रायपुर में सिक्यूरिटी गार्ड के 300 पदों (10वीं उत्तीर्ण), सिक्यूरिटी एडवाईजर के 100 पदों (स्नातक उत्तीर्ण) पर भर्ती की जायेगी। इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर इसमें शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव में सम्पर्क किया जा सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय