Saturday, October 24th, 2026

29 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प 8 को

जशपुरनगर
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 29 रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 08 अगस्त 2022 को किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जशपुरनगर शाखा से कुल 29 पदों हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि सेल्स आॅफिसर के 05 पद, ब्रांच सपोर्ट मैनेजर के 02 पद, टेली कॉलर महिला के 02 पद पर भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक तथा लाईफ मित्र के 20 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक 12वीं उर्तीण रखी गई है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रात: 11 बजे समस्त मूल दस्तावेज के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।

 

Source : Agency

पाठको की राय