Sunday, October 25th, 2026

17, 18, 19, 22 और 23 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप तथा स्वरोजगार मेले का होगा आयोजन

रायपुर

जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के अध्यक्षता में डिस्ट्रीक्ट प्लेसमेंट सेल का गठन किया है। इस सेल के माध्यम से अगस्त महीने मे प्लेसमेंट कैंप और लोन मेले का आयोजन किया जाएगा।

यह क्रमश: इस प्रकार है, आइटीआई सड्डू में 17 अगस्त को हॉस्पिटेलिटी (होटल एवं रेस्टोरेन्ट), शासकीय पॉलिटेक्निक बैरन बाजार में 18 अगस्त को हेल्थ केयर सेक्टर के लिए , आडवानी आर्लिकॉन स्कूल बीरगांव में 19 अगस्त को उद्योगो में तकनीकी पद, लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 22 अगस्त को फायनेंस, बीमा, सिक्योरिटी एवं अन्य पद गैर तकनीकी पद और लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 23 अगस्त को स्वरोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय