Monday, October 19th, 2026

घर के लिविंग रूम में लगाएं क्रिस्टल बॉल, होगा धन लाभ

फेंगशुई के अनुसार घर के अंदर क्रिस्टल बॉल्स लगाने से नकारात्मक उर्जा बाहर चली जाती है। माना जाता है कि इससे आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। क्रिस्टल बॉल को हमेशा घर के लिविंग रूम के दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। क्रिस्टल बॉल्स को लिविंग रूम में इसलिए लगाया जाता है क्योंकि ये रूम आपके मेलजोल का रूम है। यहां आप दूसरों से मेल-मिलाप करते है। इसे लिविंग रूम में लगाने से समाज में आप लोकप्रिय होते हैं। क्रिस्टल बॉल से पूरा लाभ पाने के लिए इसे दिन में तीन बार क्लॉक वाईज घुमाएं।

क्रिस्टल लगाने से पहले जान लें कि इसका रंग कैसा होना चाहिए। अगर आपके जीवन में रोमांस की कमी है तो पिंक व पर्पल रंग के क्रिस्टल को लगाएं। इसे आप बैडरूम में लगा सकते हैं। इसी प्रकार रचनात्मक क्षमता के विकास के लिए सफेद रंग का क्रिस्टल स्थापित करना चाहिए। इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें

 

#crystal ball

Source : Agency

पाठको की राय