Tuesday, October 20th, 2026

शहर के बीचों बीच गंदगी का अम्बार, कैसे बनेगा शहर स्वच्छता में नंबर वन

सिवनी
शहर को स्वच्छ बनाने के नगर पालिका परिषद लाखों रुपए खर्च कर रही है परंतु परिणाम जैसे मिलना चाहिए वैसा नहीं मिला इसका मुख्य कारण नगर पालिका के चुने हुए जनप्रतिनिधि की उदासीनता है ऐसा ही शहर का एक स्थान अमर टाकीज़ हनुमान मंदिर के सामने वाली गली है जहां इस स्थान पर पूरे मोहल्ले की गंदगी एवं कचरा फेका जाता है।

इस स्थान पर लोग पेशाब करतें हैं जिसके कारण यह एरिया बदबू से सड़ांध मारता है।इस स्थान पर कई सालों से यही स्थिति बनी हुई है।इस स्थान की गंदगी को साफ करने के लिए नगरपालिका प्रशासन गंभीर दिखाई नही देता। साथ ही जागरूक लोग एवं जनप्रतिनिधि शायद इस स्थान को साफ सुथरा नही बनाना चाहतें जिसके कारण यहा गंदगी बजबजा रही है।शहर के अनेक गंदगी वाले स्थान को नगरपालिका प्रशासन ने ठीक किया हैं यदि जिम्मेदार इस ओर ध्यान दें दें तो हफ्ते भर में इस स्थल का कायाकल्प हो सकता है।

नगर पालिका परिषद यहा यदि पेशाब घर बनाना आवश्यक समझती है तो लोगों को सुविधा प्रदान करें यदि नहीं तो इस स्थान पर हरे भरे लहलहाते गमलों को रख कर स्थान को साफ सुथरा बनाने में अपना योगदान दे सकती है।सी एम ओ नगर पालिका से जनापेक्षा है इस स्थान की जांच कर शीघ्र उचित कार्रवाई करे ।

 

Source : Agency

पाठको की राय