Wednesday, October 21st, 2026

अयोध्या में भगवाधारी साधु और मुस्लिम रिक्शेवाले की तस्वीर वायरल, इस वजह से लोग कर रहे तारीफ

अयोध्या
 रामनगरी अयोध्या  में जमुनी तहजीब की एक तस्वीर सोशल मीडिया  में तेजी से वायरल हो रही है. जहां भगवाधारी साधु की एक मुस्लिम रिक्‍शेवाला मदद कर रहा है. दोनों की फोटो इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. यह फोटो ऐसे में वायरल हुई है जब कुछ लोग देश में हिंदू- मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर रहे हैं. ऐसे में तस्वीर राहत देने का काम कर रही है.

दरअसल अयोध्या में दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी निर्भरता की ये एक झलक भर है. एक मुस्लिम रिक्शा चालक एक हिंदू साधू की मदद कर रहा है. दोनों चेहरों पर मोहब्बत वाली मुस्कान देखी जा सकती है. हिंदू साधु एक मुसलमान की सेवा लेने में नहीं हिचकिचा रहे और मुसलमान एक भगवाधारी साधु की सेवा करके खुश हो रहा है. हिंदुत्व के केंद्र अयोध्या जिसे ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ की भूमि भी कहा जाता है.

 

#अयोध्या में भगवाधारी साधु

Source : Agency

पाठको की राय