Wednesday, October 21st, 2026

तलवार उठाओ, उन्हें तेज करो, हर दिन तैयारी करो

नई दिल्ली
 बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी लगातार हिंसा की खबरें मिल रही हैं। बांग्लादेश के बिगड़े हालातों के बीच अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक पोस्ट एक्स पर शेयर की जिसमें लिखा- शांति फ्री में नहीं मिलती है। कंगना ने बांग्लादेश के हालातों को देखते हुए यह पोस्ट शेयर किया और लोगों को महाभारत या रामायण का उदाहरण देते हुए तलवार उठाने की सलाह दी है। उन्होंने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।

कंगना ने लिखा-शांति हवा में नहीं या सूरज की किरणों में नहीं हैं जिसे आप सोचते हैं कि आपका जन्म अधिकार है और आपको मुफ्त में मिलेगी। महाभारत हो या रामायण दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई शांति के लिए ही लड़ी गई है। तलवार उठाओ और तैयारी करो। अपनी तलवार उठाओ और उन्हें तेज करो, हर दिन तैयारी करो। अगर ज्यादा नहीं तो हर दिन सेल्फ डिफेंस करो। उन्होंने आगे लिखा, ‘दूसरों के हथियारों के प्रति आपका समर्पण, लड़ने में आपकी अक्षमता का परिणाम नहीं होना चाहिए। विश्वास में समर्पण करना प्रेम है लेकिन डर में समर्पण करना कायरता है। इजराइल की तरह अब हम भी चरमपंथियों से भरे हैं। हमें अपने लोग और अपनी जमीन को बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

बता दें कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी। उन्होंने साल 2021 में फिल्म की घोषणा की थी लेकिन बाद में साफ किया कि भले ही यह एक राजनीतिक ड्रामा है, लेकिन यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है। कंगना न सिर्फ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं बल्कि इसका निर्देशन भी कर रही हैं। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी हैं।

 

 

#Kangana Ranaut

Source : Agency

पाठको की राय