Wednesday, October 21st, 2026

PHQ ने गृह विभाग को स्पेशल डीजी बनाने का प्रस्ताव भेजा, पहली बार 12 से ज्यादा DG

 भोपाल

प्रदेश में पहली बार 12 से ज्यादा डीजी हो सकते हैं। पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा हैं, जिसमें दो और अफसरों को स्पेशल डीजी बनाए जाने की बात की गई है। दरअसल देश के अधिकांश राज्यों में वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अफसर डीजी बन चुके हैं, लेकिन प्रदेश में अभी इस बैच के चार अफसर एडीजी के पद पर हैं। जबकि इसी बैच के दो अफसर डीजी बन चुके हैं।

प्रदेश में डीजी के पांच कॉडर पद हैं, जबकि पांच एक्स कॉडर के पद हैं। इसके बाद इसी साल गृह विभाग ने डीजी के दो पद दो साल के लिए स्वीकृत किए। इन दो पदों को मिलाकर प्रदेश में अभी 12 अफसर डीजी रेंक पर पदस्थ हैं। इस बैच के अफसरों को रिटायर होने से पहले डीजी पर पद मिल जाए इसलिए पुलिस मुख्यालय ने यह प्रस्ताव तैयार किया है।

इसमें  दो और पद स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा गया है। चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले यह पद स्वीकार किए गए तो वर्ष 1990 बैच के अशोक अवस्थी और विजय कटारिया डीजी बन सकते हैं। वहीं नवम्बर में विपिन माहेश्वरी के रिटायर होने के बाद अनुराधाशंकर सिंह भी डीजी बन सकती है। इस बैच में बीबी शर्मा भी हैं जो अप्रैल 2024 में रिटायर होंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय