Tuesday, October 20th, 2026

PHQ : एक जनवरी को मिलेगी कई अफसरों को पदोन्नति, IPS के ट्रांसफर-प्रमोशन जल्द

भोपाल

इस महीने के अंत में आईपीएस अफसरों की तबादला आदेश जारी होने की संभावना को देखते हुए कई अफसर जिलों में पुलिस अधीक्षक की कमान पाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। वहीं भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद से ही खाली पड़े एडिश्नल सीपी (डीआईजी) का एक पद भी इस बार भर दिया जाएगा। हालांकि इस पद पर आने में अफसरों की बहुत ज्यादा रूचि नहीं है।

एक जनवरी को कई अफसरों को पदोन्नति मिलने जा रही है। इसके चलते सागर, रीवा, सीधी, विदिशा, कटनी और राजगढ़ जिलों के एसपी प्रभावित होंगे। पदोन्नति के साथ ही इन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को यहां से हटाया जाएगा। वहीं दो जिलों के पुलिस अधीक्षक तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इनको भी बदला जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि करीब एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षक और भोपाल-इंदौर के पांच  डीसीपी प्रभावित होंगे।

भोपाल-इंदौर में होंगे बड़े बदलाव
इंदौर के एक डीसीपी का जिले में जाना लगभग तय माना जा रहा है। वे इंदौर के पास के ही जिले में जा सकते हैं। वे लगातार प्रयास भी कर रहे हैं। इंदौर के एक और डीसीपी भी दूसरे जिले में जाने के प्रयास में हैं। वहीं वर्ष 2016 बैच के भोपाल में पदस्थ दो डीसीपी भी जिलों में जाने का प्रयास कर रहे हैं। दो और डीसीपी जिलों में जाकर कमान संभालना चाहते हैं। इसमें एक अफसर लंबे समय से भोपाल में पदस्थ हैं, पहले वे डीआईजी सिस्टम में यहां पर बतौर एसपी थे, इसके बाद उन्हें कमिश्नर सिस्टम में डीसीपी बना दिया गया। उनके बैच के बाकी के अफसर जिलों की कमान संभाल चुके हैं, लेकिन वे अब तक भोपाल से अलावा दूसरे जिले में बतौर एसपी पदस्थ नहीं हो सके हैं।

 

#PHQ

Source : Agency

पाठको की राय