Saturday, October 24th, 2026

बस्तर आर्ट गैलरी में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की फोटो प्रदर्शनी आज से

जगदलपुर
बस्तर जिले के अंर्तगत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है। राष्ट्रीय उद्यान की नैसर्गिक सुंदरता और संस्कृति को कैमरे में कैद कर प्रदर्शनी के माध्यम से शहर वासियों के लिए 18-19 अगस्त 2022 को बस्तर आर्ट गैलरी, दलपत सागर के पास आयोजन किया जा रहा है। निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान धम्मशील गणवीर द्वारा फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु नागरिकों से अपील की गई है।

ज्ञात हो कि विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और क्लिक बस्तर के सौजन्य से फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को राष्ट्रीय उद्यान के प्रकृति और संस्कृति को अपने पांच फोटो के माध्यम से दिखाना था। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 08 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए नगद दिया जाएगा। इस अवसर पर 18 अगस्त को फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह संध्या 06 बजे से बस्तर आर्ट गैलरी में होगा। तद्पश्चात 19 अगस्त को संध्या 07 बजे पुरस्कार वितरण और प्रदर्शनी का समापन होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय