Friday, October 23rd, 2026

राजनांदगांव-छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ 14 लाख की लूट, नेशनल हाईवे 53 में वारदात की पुलिस जांच में जुटी

राजनांदगांव.

राजनांदगांव जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 में तेंदूनाला के पास पेट्रोल पंप के मैनेजर से मारपीट कर 14 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। जहां घोरतलाव स्थित मारुति फ्यूल्स के मैनेजर के द्वारा 14 लाख रुपए कैश बैंक में जमा करने के लिए बाइट से राजनांदगांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान चिचोला चौकी क्षेत्र के तेंदूनाला के पास कार सवार कुछ आरोपियों द्वारा मैनेजर का पीछा करते हुए उन पर हमला कर दिया और बैग में रखे 14 लाख रुपए रकम लेकर वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नेशनल हाईवे के आसपास और अन्य प्रमुख क्षेत्र में नाकाबंदी कर मामले की जांच में जुड़ गई है। राजनांदगांव एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि बागनदी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप है मारुति फ्यूल्स से उसके मैनेजर जो है कैश कलेक्शन को लेकर राजनांदगांव की ओर बैंक में जमा करने के लिए आ रहे थे चिचोला के पास तेंदूनाला में तीन लोगों ने कार में आकर उसको रोक कर उसके पास जो रकम थी उसको लूट कर ले गए लगभग 14 लाख रुपए है,इस संदर्भ में जांच पड़ताल की जा रही है। राजनांदगांव में दिनदहाड़े कार सवरों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को लूट लिया और बैग में रखिए 14 लाख रुपए लेकर मौके से फरार हो गए इस पूरे घटनाक्रम में मैनेजर को भी हल्की-फुल्की चोट आई है वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और नेशनल हाईवे के क्षेत्र में नाकाबंदी का सघन जांच पुलिस द्वारा किया जा रहा है और अज्ञात कार सवार लुटेरों की जांच पुलिस कर रही है जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

#petrol pump looted#Rajnandgaon-Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय