Monday, October 19th, 2026

Petrol-Diesel Price: तेल के नए दाम हुए जारी, हरियाणा में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली 
 
Petrol-Diesel Price: रविवार को भी इंडियन ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। आज भी तेल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, चारों महानगरों समेत देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट पहले की ही तरह हैं लेकिन हरियाणा में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में 28 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके बाद यहां पर पेट्रोल का दाम 97.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 90.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

 
हालांकि कच्चे तेल के दाम में उछाल हुआ है। आज ब्रेंट क्रूड का दाम 85.57 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट 79.98 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है। मालूम हो कि घरेलू तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं।

 

#Petrol-Diesel

Source : Agency

पाठको की राय