Tuesday, October 20th, 2026

आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर

 नई दिल्ली
 पेट्रोलियम कंपनियों ने आज  के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर हैं, जबकि कच्चे तेल के भाव आसमान पर है। घरेलू स्तर पर आज लगातार 112 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol diesel price) में राहत रही। आज देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol price today) 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत (Diesel price today) 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है।

यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल
नए रेट के मुताबिक, आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

 

#पेट्रोल और डीजल

Source : Agency

पाठको की राय