Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.73 डॉलर प्रति बैरल रह गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड बढ़कर 91.17 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
महानगर...................पेट्रोल..............डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली ...................94.72..................87.62
मुंबई .....................104.21................92.15
चेन्नई......................100.75................92.34
कोलकाता..............103.94................90.76

 

#oil

Source : Agency

पाठको की राय