Tuesday, October 20th, 2026

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, 16 दिन में 10 रुपये महंगा हो गया तेल

नई दिल्ली
ईंधन के नए रेट जारी हो गए है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस बढ़ोतरी के बाद 16 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

महाराष्ट्र के परभणी में  123.47 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 106.04 रुपये में उपलब्ध है। बुधवार को मेट्रो शहरों में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिक रहा है,जबकि डीजल सबसे महंगा हैदराबाद में 105.49 रुपये लीटर है। अगर देश की बात करें तो आंध्र प्रदेश के चित्तूर में डीजल सबसे महंगा यानी 107.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल का दाम सबसे ऊंचा यानी 122.93 रुपये प्रति लीटर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.87  रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
 

मुंबई और ठाणे में पेट्रोल अब तक के उच्चतम स्तर पर
मुंबई और ठाणे में बुधवार को पेट्रोल अब तक के उच्चतम स्तर 120 रुपये को पार कर गया। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये थी जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 104.77 रुपये हो गई है। वहीं, ठाणे में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120.65 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 104.90 रुपये है। यहां पेट्रोल और डीजल पर क्रमशः 84 पैसे और 85 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई। इससे पहले, 3 नवंबर, 2021 को पेट्रोल की कीमत 115.85 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की कीमत थी 106.62 रुपये प्रति लीटर।

 
16 दिन में पेट्रोल और डीजल 10-10 रुपये बढ़े
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से 14वीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। बीतो दो सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

 

#पेट्रोल और डीजल

Source : Agency

पाठको की राय