Monday, October 19th, 2026

5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

इंदौर
 स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन और माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंधित प्राइवेट स्कूलों की एक यूनियन में हाई कोर्ट में याचिका लगाकर कक्षा 5 एवं कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाओं के फैसले को गलत बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।

मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपेश ओझा ने बताया दो साल से लगातार कोरोना था। इससे बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई की। इस साल नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल से शुरू हुआ। तब तक पांचवीं एवं आठवीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड नहीं थी। इसके बाद बोर्ड की कर दी।

इससे बच्चों में बोर्ड परीक्षा का भय आ गया है और बच्चे मानसिक दबाव में हैं। इससे दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर अगले शैक्षणिक सत्र से लागू करने को लेकर याचिका दायर की है। स्कूल संचालकों ने हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की है।

 

 

#5th-8th board examination

Source : Agency

पाठको की राय