Tuesday, October 20th, 2026

पीट डेविडसन और किम कर्दाशियां का हुआ ब्रेकअप


ग्लोबल पर्सनैलिटी किम कर्दाशियां एक बार फिर अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पीट डेविडसन और किम कर्दाशियां का रिश्ता पांच महीने पहले टूट गया था। रिलेशनशिप के दौरान कॉमेडियन ने अपनी बॉडी पर गर्लफ्रेंड के लिए कई टैटू बनाए थे। अब खबर आ रही है कि पीट ने सभी टैटू हटवा लिए हैं।

किम कर्दाशियां का रिलेशनशिप
दरअसल, पीट का नाम इन दिनों चेस सुई वंडर्स के नाम जोड़ा जा रहा है। आखिरी बार उन्हें एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। दोनों एक साथ कहीं पर जा रहे थे। इसके बाद पीट ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिनमें वह शर्टलेस थे। इस दौरान उनकी बॉडी पर किम के नाम का एक भी टैटू नहीं दिखाई दिया। इसके बाद से यह खबर अफवाह की तरह फैल गई है कि पीट ने सभी टैटू हटवा लिए हैं।

किम कर्दाशियां ने क्या टैटू बनवाए थे
गौर करने की बात यह है कि जब किम और पिट रिलेशन में थे, तब पिट ने किम और उनके बच्चों के नाम पर कई टैटू बनाए थे। पीट ने किम के बच्चों के नाम पर पहला अक्षर अपनी गर्दन में लिखवाया था। वह भी अब फोटो दिखाई नहीं दे रहा था।

पीट डेविडसन हैं टैटूज के शौकीन
बता दें कि पीट टैटू के शौकीन हैं। उनके शरीर पर 70 से अधिक टैटू हैं। उन्होंने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि 30 साल से पहले सभी टैटू को हटाने का काम करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय