Sunday, October 25th, 2026

25 जून से PET, PPHT की प्रवेश परीक्षा, 8 जून तक कर सकते हैं आवेदन

 रायपुर .

 छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने साल 2023-24 सत्र में राज्य के PET और PPHT व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन पाठ्यक्रमों में भर्ती लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए 25 जून को एंट्रेंस एग्जाम लिया जाएगा।


व्यापम की ओर से परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मई से 8 जून तक लिए जाएंगे। इसके बाद त्रुटि सुधार के लिए 9 जून से 11 जून तक का समय तय किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 जून को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें केवल ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। जो निशुल्क रहेगा।

 

 

#PET#PPHT

Source : Agency

पाठको की राय