Sunday, October 25th, 2026

चिटफंड कंपनियों से धन वापसी हेतु निवेशकों से आवेदन प्राप्त करने की अवधि 20 अगस्त

रायपुर
शासन के आदेशानुसार चिटफंड कंपनियों से धन वापसी के लिए निवेशकों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त करने की अवधि 20 अगस्त की गई है। चिटफंड कंपनियों में निवेशकों की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए आवेदन प्राप्त करने की तिथि में वृद्धि की गई है।

कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त करने के लिए रायपुर जिले के तीनों अनुभाग स्तर पर अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। रायपुर अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रणव सिंह, आरंग अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विनायक शर्मा और अभनपुर अनुविभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निर्भय साहू को अधिकृत किया गया है।

 

#fund companies

Source : Agency

पाठको की राय