Thursday, April 30th, 2026

पेरी-पेरी आलू पराठा: ट्रेंडी मसालों के साथ स्वादिष्ट नाश्ता रेसिपी

 आलू का पराठा हम भारतीयों का फेवरेट नाश्ता है, जिसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर पेरी-पेरी आलू पराठा काफी ट्रेंड में है. यह पराठा नॉर्मल पराठे से थोड़ा अलग होता है. इसमें आलू की क्लासिक स्टफिंग में पेरी-पेरी मसाला, चीज और पनीर मिलाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है.  

अगर आप रोज-रोज एक जैसा सादा पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहते हैं तो यह पराठा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं कि चटपटा पेरी-पेरी आलू कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
3-4 मीडियम साइज उबले आलू
2 कप गेहूं का आटा
50-70 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
1/4 कप चीज (या 2 चीज क्यूब्स)
1 प्याज मीडियम साइज का (बारीक कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 से 1.5 छोटा चम्मच पेरि पेरि मसाला
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
तेल, बटर या घी (सेंकने के लिए )
नमक (स्वादानुसार)

पेरी-पेरी आलू पराठा बनाते कैसे हैं?
    सबसे पहले उबले आलू में पनीर और चीज को कद्दूकस करके मिला लें.
    अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया,पेरी-पेरी मसाला, चाट मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
    अब आटा गूंथ लें और उसमें यह मसाला भरकर पराठा बेल लें.
    तवे को गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
    अंत में ऊपर से थोड़ा तेल, बटर या घी लगाएं.
    अब आपका गरमागरम और चटपटा पेरी-पेरी आलू पराठा तैयार है. इसे दही या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं.

 

 

#Aloo Paratha

Source : Agency

आपकी राय

7 + 2 =

पाठको की राय