Sunday, October 25th, 2026

मछली पकड़ने गए लोगों को नहर में मिला शव, बंधे थे हाथ पैर

करनाल
करनाल के गांव जाणी के समीप नहर से हाथ-पांव बंधा एक युवक का शव नग्न अवस्था में मिला है, जिससे सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि सुबह गांव से मछली पकड़ने के लिए नहर पर कुछ लोग गए थे, जिन्होंने करीब 23 वर्षीय युवक का शव देखा। उन्होंने तत्काल ही सूचना गांव में दी तो पुलिस तक भी जानकारी पहुंच गई। तत्काल ही घरौंडा थाना से एक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद गोताखोर प्रगट सिंह को टीम के साथ मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने शव फिलहाल कल्पना चावला राजकीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। उधर गोताखोर प्रगट सिंह का कहना है कि शव करीब छह से सात दिन पुराना लग रहा है। युवक की हत्या की गई है। जिसके बाद हाथ-पांव बांधकर नहर में फेंक दिया गया। किसी प्रकार से शिनाख्त न हो सके, इसके लिए उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं छोड़े गए।

बेरहमी से की गई हत्या
आशंका जताई गई है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है, जिसके बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। जहां शव के कपड़े से हाथ व पांव बंधे हुए हैं तो गला भी घोंटा हुआ है। गले में भी कपड़ा बंधा मिला है तो युवक की जीभ भी बुरी तरह से बाहर निकली हुई है।

 

#People

Source : Agency

पाठको की राय