Friday, October 23rd, 2026

जनसंपर्क विभाग की जनमन और न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल पत्रिका को लेकर दिखी लोगों में उत्सुकता

रायपुर
राम वनगमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण में कार्यक्रम स्थल पर ही विभिन्न शासकीय विभागों के स्टाल लगे थे. इनमें से  छत्तीसगढ़ मॉडल के स्टाल पर लोगों की भारी भीड़ नजर आयी. छत्तीसगढ़ माडल के स्टाल पर छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए बड़े, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं सभी वर्गों के लोग नजर आए. इस दौरान जनसंपर्क विभाग की जनमन पत्रिका और जांजगीर चांपा जिले पर प्रकाशित विशेष पत्रिका न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया. ये महिलाएं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कल्याणकारी योजनाओं से बेहद खुश थीं और इस बार के बजट की घोषणाओं को  लेकर भी बहुत उत्साहित थीं. छत्तीसगढ़ मॉडल के स्टाल पर एलईडी के जरिए छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे वीडियो जानकारी भी प्रदान की जा रही थी जिसे देखने के लिए लोग काफी उत्सुक नजर आए.

 

#People

Source : Agency

पाठको की राय