Tuesday, October 20th, 2026

जनता ने सच्चाई को पहचाना और उसका साथ दिया: कमलनाथ

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रैगांव की जनता से कहा कि उन्होंने सच्चाई को पहचाना और कांग्रेस का साथ दिया। कांग्रेस के दौर में ही इस क्षेत्र का विकास हुआ था भाजपा के राज में सिर्फ घोषणाओं और कागजों पर ही यहां पर विकास हो रहा है। उपचुनाव में मिली जीत पर कमलनाथ आज यहां पर आभार व्यक्त करने के लिए सभा कर रहे हैं।

नाथ ने कहा कि इस क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान सत्ताधारी संगठन के नेताओं ने कई वादे पूरे किए। हर चुनाव में भाजपा बहुत वादे कर यहां से जाती है, लेकिन विकास नहीं हो पाता। इसलिए जनता ने सच्चाई को पहचाना और कांग्रेस को इस क्षेत्र में जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र ने कांग्रेस को कई नेता दिए, जिन्होंने इस क्षेत्र का विकास भी किया।

नाथ ने कहा कि इस सीट से पूरे विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस की जीत का संदेश जाएगा, लोगों का भरोसा कांग्रेस पर और बढ़ेगा। सभा में कमलनाथ के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और हाल ही में उपचुनाव जीती कल्पना वर्मा भी मौजूद थी।

 

 

#People recognized

Source : Agency

पाठको की राय