Friday, October 23rd, 2026

टीकाकरण का संकल्प लें प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर की अपील

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि टीकाकरण घातक बीमारियों और संक्रामक रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है और बीमारियों से हमें सुरक्षा भी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर प्रदेशवासियों से स्वयं एवं अपने परिजन को सभी जरूरी टीके समय पर लगवाने का संकल्प लेने की अपील की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण के लिए अपने परिचित और परिजन को प्रेरित करना भी आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि टीकाकरण सुनिश्चित करने में लगे अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम और प्रयासों को सम्मान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है।

 

 

#tika

Source : Agency

पाठको की राय