जनअभियान परिषद के लोग वैक्सीन लगवाने के लिये कर रहे है लोगों को प्रेरित
मुरैना
कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत 25 और 26 अगस्त को पूरे प्रदेश के सभी सेंटरों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें अम्बाह विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खिरेंटा के गणेश पुरा के प्राथमिक विद्यालय पर पहले दिन 170 डोज, बचे हुए डोज ग्राम चतुरकी गढ़ी में 80 डोज लगे। महाअभियान के अगले क्रम में ग्राम पारासर की गढ़ी पर 210 डोज और दूसरे डोज के 8 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया।
वैक्सिनेशन में समाजसेवी संस्था सक्षम फाउंडेशन, जनअभियान परिषद से लाल सिंह किरार, मध्यप्रदेश विज्ञान सभा से सुरेंद्र सिंह तोमर द्वारा स्टाफ के साथ मिलकर महाअभियान में सहयोग किया। लोगों को वैक्सीन से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में सहयोग किया। ग्राम पंचायत सचिव श्री नरेश सिंह द्वारा स्टाफ के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और प्राथमिक विद्यालय में बैठक व्यवस्था की। महाअभियान में वैक्सीन होने से ग्राम पंचायत खिरेंटा का टीकाकरण 93 प्रतिशत हो गया है, जिसका श्रेय ग्राम पंचायत के लोगों और समाजसेवी संगठनो द्वारा वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

पाठको की राय