Wednesday, October 21st, 2026

उद्योग विभाग की भूमि पर काबिज लोगों को मिलेगा राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा

रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कापोर्रेशन की रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड स्थित भूमि पर काबिज अधिभागियों को राजीव आश्रय योजना के तहत पट्टे दिए जाएंगे। राज्य शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है।

उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा के ग्राम रावाभाटा, सरोरा और बीरगांव की 15.788 हेक्टेयर भूमि राजीव आश्रय योजना हेतु राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के माध्यम से कलेक्टर रायपुर को हस्तांतरित किया जाएगा। हस्तांतरित की जाने वाली 15.788 हेक्टेयर भूमि में ग्राम रावाभाठा, पटवारी हल्का नम्बर-28 में 7.299 हेक्टेयर, सरोरा पटवारी हल्का नम्बर-29 में 6.883 हेक्टेयर और बीरगांव पटवारी हल्का नम्बर-88 में 1.606 हेक्टेयर भूमि शामिल हैं। उद्योग विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कापोर्रेशन की इस भूमि को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से कलेक्टर रायपुर को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर सैद्वांतिक सहमति दे दी गई है।

 

#People

Source : Agency

पाठको की राय