Wednesday, October 21st, 2026

भारत समेत 15 देशों के लोगों को WHO द्वारा प्रमाणित टीके के प्रमाण पत्र के आधार पर यात्रा करने की मिली छूट

दुबई
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत समेत 15 देशों से डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रमाणित टीका लगवा चुके लोगों को वापसी का रास्ता साफ कर दिया है। नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनसीईएमए) ने शुक्रवार को कहा कि बारह सितंबर से टीके की दोनों खुराक लगवा चुके लोग यूएई आ सकते हैं।

एनसीईएमए ने कहा है कि लोगों को वापसी से पहले अपने टीकाकरण के बारे में पूरी जानकारी आईसीए की वेबसाइट पर देनी होगी। आईसीए से अनुमति मिलने के बाद ही ये लोग वापसी कर सकते हैं।

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार यूएई जाने वाले लोगों को टीकाकरण प्रमाणपत्र के साथ कोरोना की आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट भी जरूरी है। रिपोर्ट 48 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। सैंपल की जांच रिपोर्ट के साथ क्यूआर कोड का होना भी जरूरी है जिससे एयरपोर्ट पर उसकी आसानी से पुष्टि हो सके। 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इन नियमों से राहत रहेगी।

 

#People

Source : Agency

पाठको की राय