Tuesday, October 20th, 2026

घर-घर जाकर पीले चावल देकर विधायक मऊगंज द्वारा लोगों को दिया जा रहा है आमंत्रण

   रीवा  
मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ावर्ग कल्याण आयोग के सदस्य एवं मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को आगामी 4 मार्च के मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम हेतु आमंत्रण दे रहे हैं।   उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 मार्च को मऊगंज में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में संबल योजना एवं अनुग्रह सहायता राशि का हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे तथा मऊगंज क्षेत्र को कई सौगातें भी देंगे। मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण के सिलसिले में विधायक प्रदीप पटेल ने अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से घर-घर जाकर अक्षत देते हुए कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया है। पटेल ने प्रत्येक पंचायत के गांव-गांव पहुंचकर लोगों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है ताकि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हो सके। पटेल क्षेत्र ने ग्राम पंचायत गणेश धाम बराव, पकरा, बरहटा, उमरी माधव, देवरी शिवमंगल सिंह, बहेरा डाबर, देवरा, खटखरी,  गौरी, नाउनकला, नाउनखुर्द, हाटा, लोढ़ी, मिसिरगवां, मलैगवां, हरदिहाई, राजाधै, भलुहा, जमुई, सगहन, टटिहरा पहाड़ी, फूल हरचंद सिंह, फूल बजरंग सिंह, पुर्णिया, अटरिया, सरदमन, हर्रई प्रताप सिंह, पिपराही, नकवार, मनुहाई, जड़कुड़, आदि गांवों मे पहुंचकर लोगों को अक्षत देकर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

 

#घर-घर जाकर पीले चावल

Source : Agency

पाठको की राय