Monday, October 19th, 2026

सरकारी स्कूल की किताबों को कबाड़ में बेच रहा था चपरासी, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड

श्योपुर
ग्रामीणों के द्वारा सरकारी स्कूल के चपरासी को कबाड़ा कारोबारी की दुकान पर किताबों को बेचते हुए पकड़ा गया है. जिसे जिला शिक्षा अधिकारी एसएस सोलंकी ने निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही आरोपी चपरासी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करवा दी गई है.

मामला बीरपुर तहसील मुख्यालय के बाजार का है. जहां शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ चपरासी ड्यूटी के समय, शासन की ओर से छात्रों के लिए भेजी गईं किताबों को कबाड़ा कारोबारी की दुकान पर रद्दी के भाव बेचने के लिए पहुंचा था. जिस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई और उन्होंने चपरासी को किताबों के साथ पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी चपरासी वहां से किताबों को वापस लेकर स्कूल लौट गया. वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसएस सोलंकी ने संज्ञान लिया.

 

Source : Agency

पाठको की राय