पेंड्रा: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और बेटी की हालत गंभीर, गाड़ी चालक फरार
पेंड्रा.
पेंड्रा में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार पिता की मौके पर मौत हो जबकि पत्नी और बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। घटना के बाद से बस चालक और परिचालक फरार है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
पेंड्रा मरवाही मुख्य मार्ग पर बिलासपुर से मरवाही की ओर जा रही जायसवाल ट्रैवल्स की यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार धरम पाल वाकरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार उसकी पत्नी मीनाबाई और बेटी हिना गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच जारी है, घटना पेंड्रा थाना की कोटमी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी के पुल के पास की है, जहां विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार धरम पाल वाकरे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ आया था, हालांकि पुलिस ने पूरी स्थिति संभाल ली है। बताया जा रहा है सभी कोटमी के पथर्रा गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वापसी अपने गांव मझगवां जाने को निकले थे कि तभी सोन नदी के पास यात्री बस की चपेट में आ गए और यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
#Bike riding couple#hit bus#youth dead#wife and daughter#critical condition

पाठको की राय