Friday, October 23rd, 2026

लखनऊ में PCS अफसर की पत्नी की हत्या

लखनऊ
राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। तालकटोरा इलाके में पीसीएस अफसर धनश्याम वर्मा की पत्नी अनीता वर्मा की हत्या कर दी गई है। धनश्याम वर्मा के 38 वर्षीय भतीजे का शव भी फांसी के फंदे से लटकता मिला है। कहा जा रहा है कि भतीजे ने ही चाची की हत्या के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में था। 

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। घनश्याम वर्मा प्रयागराज में निबंधन विभाग में कर निबंधक के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में रहता है। आरोप है कि घनश्याम वर्मा की पत्नी अनीता (45) की हत्या उनके भतीजे अजीत वर्मा ने कर दी। इसके बाद अजीत कमरे में गया और फांसी लगा ली। अनीता के पति घनश्याम प्रयागराज स्थित एजी दफ्तर में कर निबंधक के पद पर तैनात हैं। 

 

#पत्नी की हत्या

Source : Agency

पाठको की राय