Friday, October 23rd, 2026

पीसीसी चीफ दीपक बैज का आरोप, बोले- BJP ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल का गढ़ बना दिया

जगदलपुर

प्रदेश में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों और मितानिनों की हड़ताल को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को हड़ताल का गढ़ बना दिया है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि पहले भाजपा ने मोदी गारंटी के नाम पर एनएचएम और मितानिन कर्मियों को वादा किया था, लेकिन अब मोदी गारंटी के नाम पर भाजपा झूठ बोलने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि साय सरकार एनएचएम और मितानिनों की हड़ताल को बलपूर्वक दमन करने का काम कर रही है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस एनएचएम और मितानिन कर्मियों की मांगों को लेकर साथ खड़ी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय