Thursday, October 22nd, 2026

पीसीबी ने ग्लोबल टी20 लीग खेलने के लिये एनओसी का खिलाड़ियों का अनुरोध खारिज किया

लाहौर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर खिलाड़ियों बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान का ग्लोबल टी20 लीग खेलने के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिये अनुरोध खारिज कर दिया।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘पीसीबी को बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी से वैश्विक टी20 लीग खेलने के लिये एनओसी का अनुरोध मिला था।’’ इसमें कहा गया, ‘‘अगस्त 2024 से मार्च 2025 तक पाकिस्तान के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए और तीनों खिलाड़ियों तथा राष्ट्रीय चयन समिति से मशविरे के बाद उनका अनुरोध खारिज करने का फैसला किया गया है। इस अवधि में पाकिस्तान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नौ मैच और अगले साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है।’’

कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग 25 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होगी। बयान में कहा गया, ‘‘ये तीनों खिलाड़ी सभी प्रारूपों में खेलते हैं और पाकिस्तान को आने वाले आठ महीने में नौ टेस्ट, 14 वनडे और नौ टी20 में उनकी जरूरत पड़ेगी।’’

 

 

#PCB

Source : Agency

पाठको की राय