Wednesday, October 21st, 2026

पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद पर कार्रवाई कर सकता है पीसीबी

कराची.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान चिकित्सा टीम के निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए लेग स्पिनर अबरार अहमद पर कार्रवाई कर सकता है। अबरार तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्या के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच भी नहीं खेल पाए थे।

पाकिस्तान की टीम के चिकित्सक, फिजियो और ट्रेनर से परामर्श लेने के बाद पीसीबी के चिकित्सा पैनल ने बोर्ड के अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपी है जिसमें कहा गया है कि अबरार ने पिछले साल भारत में खेले गए विश्व कप से ही उपचार प्रक्रिया के प्रति लापरवाही बरती।

पीसीबी के सूत्रों के अनुसार बोर्ड अबरार के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। सूत्रों ने कहा,''अबरार को स्वदेश में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भेज दिया गया है जहां प्रतिदिन उनकी उपचार प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाएगी।''

 

 

#PCB

Source : Agency

पाठको की राय