Sunday, October 25th, 2026

अतिसंवेदशील हरार्कोडेर में बैंक सखी के माध्यम से पेंशन व मनरेगा का भुगतान

जगदलपुर

बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड के अतिसंवेदशील ग्राम हरार्कोडेर में बैंकिग सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलने लगा है। ग्राम में बैंक सखी के माध्यम से सामाजिक पेंशन तथा मनरेगा कार्य का भुगतान की जा रही है।

ग्राम हरार्कोडेर की 12 वीं पास संतोषी ठाकुर बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही है। जून माह के प्रथम सप्ताह में हरार्कोडेर में आयोजित जन चौपाल में संतोषी ठाकुर ने बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को समक्ष रोजगार के अवसर देने की मांग की थी। कलेक्टर ने कम्प्युटर का ज्ञान रखने वाली संतोषी को बैंक सखी के रूप में काम लेने के लिए जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा को निर्देशित किया था। जनपद पंचायत के द्वारा संतोषी को बैंक सखी के लिए कार्य करने की प्रारंभिक प्रशिक्षण दिलवाया गया और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराया गया। संतोषी द्वारा बैंक सखी के रूप में ग्रामीणों को बैंक से संबंधित भुगतान की सुविधाएं उपलब्ध की जा रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय