Monday, October 19th, 2026

पेंशन राशि का भुगतान,यू डी आई डी कार्ड से संबंधी समधान शिशिर 27 से

रायपुर
एनएसएपी एवं यूडीआईडी योजनाओं के पेंशन हितग्राहियों के पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान में आ रही समस्याओं के निराकरण एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु आवेदन पत्रों के संकलन के लिए नगर पालिक निगम, रायपुर क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में 27 दिसम्बर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के आयोजन के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार ने अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाई है।

इसके तहत वार्ड क्रमांक 1 से 3 में 27 दिसम्बर को, वार्ड क्रमांक 4 से 6 में 28 दिसम्बर को, वार्ड क्रमांक 7 से 9 में 29 दिसम्बर को, वार्ड क्रमांक 10 से 12 में 30 दिसम्बर को, वार्ड क्रमांक 13 से 15 में 31 दिसम्बर को शिविरों का आयोजन होगा। इसी तरह वार्ड क्रमांक 16 से 18 में 01 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 19 से 21 में 3 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 22 से 24 में 4 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 25 से 27 में 5 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 28 से 30 में 6 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 31 से 33 में 7 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 33 से 36 में 10 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 37 से 39 में 11 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 40 से 42 में 12 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 43 से 45 में 13 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 46 से 48 में 17 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 49 से 51 में 18 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 52 से 54 में 19 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 55 से 57 में 20 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 58 से 60 में 21 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 61 से 63 में 22 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 64 से 66 में 24 जनवरी को, वार्ड क्रमांक 67 से 69 में 25 जनवरी को तथा वार्ड क्रमांक 70 में 27 जनवरी को शिविर लगाये जायेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय