Sunday, October 25th, 2026

पटवारी हल्के में 50 हेक्टेयर में बोवनी पर भी मिलेगा बीमे का लाभ : मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि सरकार ने अधिकतम किसानों को फसल बीमा योजना से लाभान्वित करने के लिये पटवारी हल्के में बोई जाने वाली फसल की न्यूनतम 100 हेक्टेयर की सीमा को घटा कर 50 हेक्टेयर कर दिया है। मंत्री पटेल ने किसानों के हित में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि खरीफ और रबी 2022-23 के लिये पटवारी हल्के में बोई जाने वाली फसल की न्यूनतम सीमा अब 50 हेक्टेयर होगी। इससे छोटी जोत के किसानों को भी बोई जाने वाली फसलों का लाभ बीमा योजना में मिल सकेगा। पहले यह सीमा 100 हेक्टेयर होने से पटवारी हल्के में कुछ किसान फसल बीमा योजना के लाभ से वंचित रह जाते थे।

 

 

#पटवारी हल्के

Source : Agency

पाठको की राय