Patwari Training Selection Test 2022 : पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1,64,537 परीक्षार्थी हुए शामिल
रायपुर
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन आज किया गया। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 601 केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में 1,64,537 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए 2,01,823 अभ्यर्थियों ने फॉर्म जमा किया था। उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 81.53 रहा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पटवारी के 301 पदों पर भर्ती के लिए पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया। यह परीक्षा राज्य के 28 जिला मुख्यालयों में संपन्न हुई।
#Patwari Training Selection Test 2022
Source : Agency

पाठको की राय