Saturday, October 24th, 2026

पटवारी हड़ताल: प्रकरणों की पेंडेंसी पहुंची 30 हजार के पार

भोपाल
पटवारी हड़ताल के कारण नामांतरण, बंटवारा समेत आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण कामकागज पिछले 16 दिन से पूरी तरह ठप हैं। इसके चलते प्रकरणों की पेंडेंसी 30 हजार से अधिक पहुंच गई है। हड़ताल के कारण आम नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाति प्रमाण पत्र, फसल बीमा सर्वे, बाढ़ प्रभावित जिला में राहत सर्वे आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञात हो कि मप्र पटवारी संघ अपनी वैधानिक मांगों को लेकर 10 अगस्त से प्रदेश व्यापी पटवारी हड़ताल पर है। संघ के मार्गदर्शक घनश्याम पांडेय का कहना हैं हमारी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत जारी है।

 

#Patwari strike

Source : Agency

पाठको की राय