Tuesday, October 20th, 2026

चार हजार की रिश्‍वत लेते पटवारी गिरफ्तार

उज्‍जैन
 ईओडब्ल्यू टीम ने रिश्‍वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले के महिदपुर इलाके में की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पटवारी को 4000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया है।

ईओडब्ल्यू ने महिदपुर जिला उज्जैन के पटवारी महेंद्र दरगोड़े पिता रघुनाथ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि पटवारी ऋण पुस्तिका के लिए 5000 की रिश्वत मांग रहा था। ईओडब्ल्यू डीएसपी अजय कैथवास की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

#रिश्‍वत लेते पटवारी

Source : Agency

पाठको की राय