Friday, October 23rd, 2026

पटना: भाजपा आफिस के बाहर आंदोलन कर रहे वार्ड सचिवों से पुलिस की भिड़ंत

पटना
मांगों को लेकर हंगामा कर वार्ड सचिवों ने सोमवार को पटना में भाजपा कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान सड़क जाम कर दिया। भाजपा कार्यालय में तालाबंदी कर दी। पुलिस ने उन्‍हें हटाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों से उनकी भिड़ंत हो गई। इसके बाद गुस्‍साए वार्ड सचिवों ने पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी वार्ड सचिव पीछे नहीं हट रहे थे। पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्‍दील हो गया था।  वार्ड सचिवों को हटाने संबंधी पत्र वापस लेने, उन्‍हें काम के एवज में वेतन देने और सेवा स्‍थायी करने को लेकर कई दिनों से पटना में आंदोलन चल रहा है। गर्दनीबाग स्थि‍त धरनास्‍थल के बाद आज प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यालय पहुंच गए। यहां वे कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए। किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे थे। सड़क पर आवागमन भी बाधित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्‍हें हटाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्‍तेमाल किया लेकिन इसका भी असर नहीं पड़ा। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव कर दिया गया।  भीड़ का आक्रोश देख पुलिसकर्मी को भागना पड़ा। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

 

 

#Patna

Source : Agency

पाठको की राय