Thursday, October 22nd, 2026

पटनाः कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर भयंकर जाम, हजारों गाड़ियां फंसी

 पटना

पटना के दीघा में भारी जाम की तस्वीरें आ रही हैं. दरअसल आज कार्तिक पूर्णिमा है और घाटों पर गंगा स्नान के लिये जाने वालों की भीड़ की वजह से पटना-दीघा एलिवेटेड रोड पर भारी जाम लग गया . भीड़ के चलते  प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम ध्वस्त हो गए.

पटना में दीघा से लेकर सभी स्थानों पर लगभग हज़ारों की संख्या में गाड़ियां जाम में फंसी हुई नजर आई और कई किलोमीटर तक जाम ही जाम नजर आया. लोग जाम से बचने के लिए एक सड़क छोड़ दूसरी सड़क से निकलने का प्रयास करते हुए भी दिखे.

कार्तिक पूर्णिमा पर सबसे ज्यादा भीड़ मस्ताना घाट, त्रिवेणी घाट तथा कटैया घाट पर नजर आई. आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन हर साल गंगा स्नान करने के लिए पटना के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है.

पुलिस ने इसे देखते हुए तैयारियां भी की थी और ट्रैफिक रूट में बदलाव किए थे.  लेकिन सुबह सारे इंतजाम एकदम ध्वस्त हो गए और हर तरफ गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आई.

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए लोगों की भारी भीड़ पटना के गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी है. इस वजह बिहार की राजधानी में भारी जाम लग गया है. पटना के दीघा से लेकर दीघा पुल, एम्स पुल तक भयंकर जाम लगा हुआ है. हजारों गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं और गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं. लोग 3-4 घंटे से जाम में फंसे हैं दूसरे जिले से आए लोग पटना से वापस नहीं निकल पा रहे है.

 

 

#jaam

Source : Agency

पाठको की राय