पटना लॉ कॉलेज के छात्र नेता का हत्यारा चंदन कर रहा था महागठबंधन प्रत्याशी का प्रचार, छात्रों ने मचाया बवाल
पटना.
पटना लॉ कॉलेज में 10-15 लड़कों ने घेरकर हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह जब कुछ छात्रों ने हर्ष के पक्ष में सड़क पर उतर कर विरोध जताते हुए बवाल मचाया तब पुलिस ने हर्ष हत्याकांड मामले में अपनी उपलब्धी बताते हुए एक शख्स की गिरफ्तारी की घोषणा की। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये शख्स का नाम जरुर बताया, लेकिन साथ में दो उपनाम भी जोड़े- कुख्यात और लाइनर, लेकिन चेहरे की पहचान को छुपा लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार किये गये शख्स को बिहटा के अम्हारा गांव निवासी जीतेन्द्र कुमार के पुत्र चंदन कुमार के रूप में सामने लाया है लेकिन चेहरे की पहचान अब तक छुपाये बैठी है। अब चाहे इसके पीछे पुलिस का जो भी तर्क हो, 'अमर उजाला' उस नकाब के पीछे छुपाये गये चेहरे को सामने ला रहा है। पटना लॉ कॉलेज में 10-15 लड़कों ने घेरकर हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह जब कुछ छात्रों ने हर्ष के पक्ष में सड़क पर उतर कर विरोध जताते हुए बवाल मचाया तब पुलिस ने हर्ष हत्याकांड मामले में अपनी उपलब्धी बताते हुए एक शख्स की गिरफ्तारी की घोषणा की। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये शख्स का नाम जरुर बताया, लेकिन साथ में दो उपनाम भी जोड़े- कुख्यात और लाइनर, लेकिन चेहरे की पहचान को छुपा लिया।
#Patna Law College#killer campaigning

पाठको की राय