Saturday, October 24th, 2026

पटना हाईकोर्ट में कम्प्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट के पदों पर भर्तियां

नई दिल्ली
पटना हाईकोर्ट ने कम्प्यूटर ऑपरेटर सह टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पटना हाईकोर्ट की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की लास्ट डेट 7 अप्रैल 2022 है। वहीं ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की लास्ट डेट 9 अप्रैल है।

हाईकोर्ट भर्ती में रिक्तियों का विवरण
पटना हाईकोर्ट के इस भर्ती अभियान में कुल 30 रिक्तियों को भरा जाना है। इनमें से 12 रिक्तियां अनारक्षित वर्ग के लिए, 5 रिक्तियां शेड्यूल कास्ट के लिए, एक पद एसटी और 5 पद ईबीसी के लिए हैं। 4 पद बीसी के लिए और 3 पद ईडब्ल्यूएस के लिए हैं।

आवेदन शुल्क -1000 रुपए, कुछ आरक्षित वर्गों के लिए 500 रुपए।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन- patnahighcourt.gov.in

 

 

#Patna High Court Recruitment

Source : Agency

पाठको की राय