Saturday, October 24th, 2026

पटना: सोन नदी में नाव पर खाना पकाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, चार लोग जलकर राख

आरा
बिहार के पटना जिले में स्थित मनेर में शनिवार को भयाव हादसा हो गया। सोन नदी में नाव पर खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। नाव पर सवार सभी लोग मजदूर थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बुरी तरह जल गए शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा भोजपुर और पटना जिले की सीमा पर हुआ।

बिंदगांवा गांव के सामने रामपुर बालू घाट के पास कुछ लोग सोन नदी के अंदर नाव में सवार होकर खाना बना रहे थे। तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। एक झटके में नाव पर सवार सभी लोग बुरी तरह जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नाव पर सवार सभी लोग पटना जिले के हल्दी छपरा गांव के बताए जा रहे हैं और कोईलवर-बिहटा इलाके से बालू मजदूरी करके नाव पर खाना पका रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

 

#Patna

Source : Agency

पाठको की राय