Saturday, October 24th, 2026

पटना: महिला हेल्‍पलाइन को फोन कर मांगी ऐसी मदद कि सुनकर चौंक गए अधिकारी

पटना
महिला विकास निगम द्वारा संचालित हेल्पलाइन पर इन दिनों अजीबो गरीब काल आ रहे हैं। कोई आधार कार्ड की जानकारी मांग रहा है तो कोई फोन रीचार्ज के प्लान के बारे में जानना चाह रहा है। महिला विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन हालात में वास्तविक मामलों के छूट जाने की आशंका बनी हुई है। ऐसे फोन काल से अधिकारी परेशान होते हैं वही असली जरूरतमंदों को मुश्किल होती है।

रेल से लेकर आंगनबाड़ी तक से संबंधित पूछते हैं सवाल
हेल्प लाइन नंबर पर आने वाले काल कई बार रेल की टाइमिंग पता लगाने के लिए होते हैं। इसी तरह 181 पर कस्टमर सर्विसेस, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मोबाइल रिचार्ज के साथ खाने से जुड़ी शिकायत व  आंगनबाड़ी संबंधी काल भी आ जाती है।

 

 

#Patna

Source : Agency

पाठको की राय